मुंबई | अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के लिए 15 नंबर बहुत खास है। उनकी बेटी समिशा का जन्म इसी साल 15 फरवरी को हुआ था और उन्होंने 15 अप्रैल को टिक टोक पर 15 मिलियन फॉलोअर्स बटोर लिए हैं!
अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ, एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी दो माह की बेटी को अपनी बाहों में पकड़ी हुईं हैं।
अभिनेत्री ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ चीजें जिंदगी में दूसरों से ज्यादा स्पेशल होती हैं। 15 हमारी लिस्ट में जुड़ चुका है। हमारी बेटी 15 फरवरी को हमारी जिंदगी में आई और 15 अप्रैल को वह दो महीने की पूरी हो चुकी है। यह भी बहुत खास है कि 15 अप्रैल को ही टिकटॉक पर हमारा परिवार 15 मिलियन का हो चुका है।
शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, “आप सभी के ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। आशा करती हूं कि आप लोग आगे भी हमारे साथ ऐसे ही खड़े रहेंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।