Advertisement
मुंबई| फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से मशहूर दिग्गज कामेडियन जगदीप का बुधवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
उनके परिवार में पुत्र जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं। जावेद अभिनेता और डांसर के तौर पर ख्यात हैं। उन्होंने नावेद के साथ लोकप्रिय डांस शो बूगी वूगी किया था। इस शो का निर्देशन नावेद ने किया था।
जगदीप ने अपना करियर 1951 में अफसाना फिल्म से शुरू किया था। 29 मार्च 1939 में अमृतसर में जन्मे सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया। रमेश सिप्पी की की ब्लाकबस्टर फिल्म शोले (1975) से उन्हें विशेष पहचान मिली।
–आईएएनएस
Advertisement
Advertisement
और भी हैं
Movie Review: देश की पहली 4K एनिमेटेड मूवी में सार्थक संदेश देती अप्पू
मनोरंजन से भरपूर लाइव ऐक्शन फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का ट्रेलर जारी, फ़िल्म में दिखेगा पौराणिकता और आधुनिकता का अनोखा संगम
‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ के साथ आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत – ट्रेलर में दिखाई गई है जैन परंपरा की सिनेमाई जीत