श्रीनगर| प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है।
मुहर्रम का यह जुलूस गुरु बाजार क्षेत्र से शुरू हो रहा है और दालगेट क्षेत्र में समाप्त होगा।
कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू होने के बाद से सरकार ने 1990 से ही जुलूस पर पाबंदी लगा रखी है।
पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)और अर्धसैनिक बलों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
इन इलाकों में राहगीरों और वाहनों के आवागमन पर भी रोक है।
हालांकि, श्रीनगर के अन्य हिस्सों और कश्मीर घाटी में जनजीवन सामान्य है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न