जम्मू| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड का इस्तेमाल किए जाने के कारण सेना की गाड़ी में आग लगने से सेना के पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हो गया। सेना ने कहा, आज दोपहर लगभग 3 बजे क्षेत्र में भारी बारिश और कम ²श्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की।
सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई। इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवानों ने इस घटना में अपनी जान गंवा दी है।
सेना ने कहा कि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी