रियाद| सऊदी अरब की सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आगामी हज सीजन को अधिकतम 60,000 व्यक्तियों तक सीमित कर दिया है। इस बार इसमें केवल घरेलू तीर्थयात्री ही शामिल हो सकेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अपनी इस घोषणा में हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक महामारी के प्रकोप और वायरस के नए म्यूटेशन को देखते हुए इस साल वार्षिक तीर्थयात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए पंजीकरण की उपलब्धता को केवल देश के नागरिकों और निवासियों के लिए सीमित करने का निर्णय लिया गया है।
इस साल वैक्सीन की खुराक लेने वालों, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों और बिना किसी पुरानी बीमारी वाले 18-65 साल की आयु के लोगों को ही हज यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने की अनुमति होगी।
महामारी को ध्यान में रखते हुए आगामी हज ऐसा दूसरा सीजन होगा, जिसमें विदेशी तीर्थयात्रियों की अनुमति नहीं रहेगी।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है, जो अन्य इस्लामिक राज्यों द्वारा समर्थित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी