लंदन| बॉलीवुड स्टार सलमान खान को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
सलमान ने शुक्रवार को यहां हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटिश सांसद कीथ वाज के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।
वाज ने कहा, “ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्डस ऐसी खास शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया में विविधता के लिए कोई खास कार्य किया हो और वह निश्चित तौर पर ऐसे लोगों में से एक हैं।”
उन्होंने सलमान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह केवल भारतीय और विश्व सिनेमा के महान कलाकार ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने मानवतावाद के लिए भी काफी कुछ किया है।
वहीं, सलमान ने कहा, “आपने मुझे जो सम्मान दिया उसके लिए धन्यवाद। मेरे पिता ने ऐसा कभी सोचा नहीं होगा, लेकिन आप लोगों ने मुझे जो सम्मान दिया है, उसके लिए शुक्रिया।”
अभिनेता ब्रिटेन में अपने दा-बांग टूर पर हैं।
यह कार्यक्रम शनिवार को बर्मिघम और रविवार को लंदन के ओ2 एरिना में आयोजित किया जाएगा। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नाडीज, प्रभुदेवा, सूरज पंचोली और बादशाह जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट