कोरोना को जहाँ लोग विपत्ति के रूप में ले रहें हैं वही युवा निर्देशक अभिषेक कुमार ने बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के साथ जुड़ कर भारतीय सेना एवं पुलिस को समर्पित एक अतित्तेजक गीत “सीना अपना 56 इंच का” बना डाला । इस गाने को लेकर पिछले कई दिनो से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर हो रहे हैं जिससे दर्शक काफ़ी उत्सुक हैं की आख़िर ये है क्या और अब उनका ये उत्साह और बढ़ने वाला है क्योंकि इस गाने का विडियो प्रोमो अभी का जंक्शन प्रोडक्शन के तमाम सोशल साइट्स पर रिलीज़ हुआ है। इस विडियो ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
रिलीज़ किया गया विडियो पूरा ना होकर केवल 56 सेकंड का है जो आपको उत्साह से भर देने के लिए काफ़ी है। इस प्रोमो को देखने के बाद आप अपने आप को उत्साह से लबालब पाएँगे। सीने मे दम रखते हैं हम, हमें आज़माना छोड़ दे, जैसे शब्दों के साथ विडियो की शुरुआत होती है जिसमें देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा,साउथ इंडियन फ़िल्मो के स्टार देव गिल,हिंदी व दक्षिण भारतीय फ़िल्मो के प्रसिद्ध कलाकार अभिमन्यु सिंह,पंकज झा,भारतीय रेसलर संग्राम सिंह जैसे नामचीन चेहरे दिख रहें हैं।
इस गाने को बनाया है अभिषेक कुमार ने, अभी का जंक्शन इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स, इस गाने के क्रिएटीव प्रोड्यूसर चोकस भारद्वाज, क्रिएटीव हेड वंदना यादव,संगीतकार-गायक प्रशांत सातोसे, गीतकार विनय कोचर, एडिटर प्रदुमन पांडे, मार्केटिंग हेड सुष्मिता मन्ना, इ.पी सतीश के दास, पी.एच कैप्टन आर्यन सिन्हा एवं पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं।
यह विडियो स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों के लिए नायब तोहफ़ा है “सीना अपना 56 इंच का” गीत में बिहार बीजेपी के कला संस्कृति प्रदेश अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह एवं बिहार पुलिस एसोसिशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह भी दिखेंगे।
पूरा गाना बहुत जल्द ही दर्शको के लिए रिलीज़ किया जाएगा।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़