मुंबई | सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपनी बेटी सुहाना के लिए लॉकडाउन के दौरान फोटोग्राफर बन गई हैं।
गौरी ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को सुहाना की कुछ होम फोटोशूट की तस्वीरें साझा की।
स्ट्रेपलेस टॉप और जींस में सुहाना की फोटो साझा करते हुए गौरी ने इसके कैप्शन में लिखा, “न ही बाल बनाए, न मेकअप, बस मेरी फोटोग्राफी।”
गौरी के पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई, जिसमें सुहाना की काफी तारीफ की गई। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अनन्या पांडेय के कमेंट ने खींचा।
अनन्या ने कमेंट किया, “मुझे यह टॉप काफी पसंद आया सु, लेकिन तुम मुझे यह कभी उधार नहीं दोगी।”
अनन्या के कमेंट पर सुहाना ने पहले अपना शॉर्ट्स वापस मांगा।
सुहाना ने कमेंट किया, “पहले मेरा शॉर्ट्स वापस कर दो।”
इस पर अनन्या ने कमेंट किया, “नहीं, मैंने उसे फिलहाल पहन रखा है और हमेशा हर दिन पहने रखूंगी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न