मुंबई:देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 660.63 अंकों और निफ्टी में 195.35 अंकों की गिरावट रही।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 36,517.28 पर खुला और 660.63 अंकों यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 36,033.06 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 36,538.10 के ऊपरी और 35,877.42 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी मंगलवार सुबह 10,750.85 पर खुला और 195.35 अंकों यानी 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 10,607.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 10,755.65 के ऊपरी और 10,562.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 127.14 अंकों यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 13,276.60 पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 119.01 अंकों यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 12,665.18 पर बंद हुआ।
बाजार के जानकार बताते हैं कि कोरोना के प्रकोप के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर की चिंता बनी हुई है, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। बीते सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी