अमेरिकी ऐक्ट्रेस, सिंगर, मॉडल पेरिस हिल्टन ने रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन संग सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें दोनों अदाकराएं सिल्बर कलर की ड्रेस में झिलमिलाती हुईं बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। भारतीय समयानुसार पेरिस ने मंगलवार देर रात को इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर कीं, जिसमें किम ने अपने बालों का पोनीटेल बना रखा है, जबकि पेरिस ने अपने सुनहरे बालों को खोलकर रखा है।
तस्वीर के कैप्शन में पेरिस ने लिखा है, “हैशटैग बॉस बेब्स हैशटैग टीबीटी।”
अपने थ्रोबैक थर्सडे की इस तस्वीर में उन्होंने किम को भी टैग किया है।
कभी पेरिस की स्टाइलिस्ट रह चुकीं किम फिलहाल रैपर कान्ये वेस्ट के साथ तलाक की प्रक्रिया से होकर गुजर रही हैं। उसने शादी के सात साल बाद 19 फरवरी को तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। उनके चार बच्चे हैं – नॉर्थ 7, सेंट 5, शिकागो 3 और साल्म 23 महीने।
पेरिस ने हाल ही में अपनी 18 महीने की सालगिरह पर बॉयफ्रेंड कार्टर मिलिकेन रिउम के साथ एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया था। पेरिस और कार्टर ने 13 फरवरी को सगाई की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।