तेल अवीव, हमास द्वारा सोमवार को रिहा किए गए ग्यारह बंधकों में तीन साल के जुड़वां बच्चे और उनकी मां शामिल हैं।
जुड़वा बच्चे, एम्मा अलोनी क्यूनियो और यूली अलोनी क्यूनियो, किबुत्ज़ नीर से हैं। जहां उनकी मां शेरोन अलोनी क्यूनियो को बच्चों के साथ रिहा कर दिया गया, वहीं उनके पिता डेविड अभी भी कैद में हैं। डेविड का भाई एरियल भी हमास की हिरासत में है।
शेरोन एशकोल क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख की निजी कानूनी सलाहकार हैं, जबकि उनके पति डेविड फिल्म अभिनेता हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह