मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन राणे का कहना है कि उनकी आगामी तेलुगू फिल्म में उनके किरदार तथा ‘ड्राइव’ में र्यान गॉसलिंग के किरदार में बहुत कम समानता है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
फिल्म में हर्षवर्धन के किरदार तथा ‘ड्राइव’ में स्टंटमैन से चालक बने गॉसलिंग के किरदार में कुछ समानताएं देखने को मिलेंगी।
हर्षवर्धन ने इस पर एक बयान में कहा, “मुझे वास्तव में समझ नहीं आ रहा है कि इस तुलना पर कैसी प्रतिक्रिया दी जाए। हालांकि इससे मैं खुश हुआ हूं।”
‘पलटन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभिनेता इससे पहले तेलगू की दो ब्लॉकबॉस्टर फिल्मों ‘फिदा’ तथा ‘गीतांजलि’ में अभिनय कर चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।