शिमला, 12 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को दो नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एक साल पुरानी सुखविंदर सुक्खू सरकार में यह पहला कैबिनेट विस्तार है, जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है। अभी भी कैबिनेट में एक जगह खाली है।
51 वर्षीय राजेश धर्माणी बिलासपुर जिले के घुमारवीं से तीन बार विधायक हैं। जबकि 37 वर्षीय यादविंदर गोमा जयसिंहपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। दोनों इंजीनियर हैं और एमबीए भी कर चुके हैं।
राजभवन में समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी और सरकारी पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई