नई दिल्ली : चीनी स्मार्टफोन निर्माता हुआवेई ने मंगलवार को घोषणा की कि हाल में लांच किए गए ‘पी30 लाइट’ स्मार्टफोन की भारत में बिक्री गुरुवार से होगी।
इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम प्लस 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये और 4 जीबी रैम प्लस 128 जीबी मॉडल की कीमत 19,990 रुपये है। अमेजन इंडिया पर यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और पीकॉक ब्लू रंगों में ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन में 6.15 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ टीयरड्रॉप नॉच, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई)-संचालित 24 मेगापिक्सल प्लस 8 मेगापिक्सल प्लस 2 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो किरिन 710 प्रोसेसर से संचालित होता है।
हुआवेई ने इस स्मार्टफोन का पेरिस में एक आयोजन में हुआवेई पी30 प्रो के साथ लांच किया था, जिसे भारत में इस महीने की शुरुआत में लांच किया गया था और कीमत 71,990 रुपये रखी गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी