नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने सोमवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का क्रियान्वयन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे व्यवस्थित होने में 10 साल से अधिक समय लगेगा। देबराय ने इंडिया इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम बैठक में कहा, “जीएसटी एक प्रक्रिया है और यदि हम उम्मीद कर रहे हैं कि पूरी प्रक्रिया 10 साल से कम समय में व्यवस्थित हो जाएगी तो हम अव्यवहारिक हैं।”
उन्होंने कहा कि दुनिया के सिर्फ सात देशों ने जीएसटी को अपने असली रूप में लागू किया है, जिसमें से पांच में एकात्मक जीएसटी है और सिर्फ दो देशों ने ही संघीय जीएसटी लागू किया है, जिसमें से भारत भी एक है।
देबराय ने कहा, “गिने-चुने देशों ने ही जीएसटी लागू किया है। लगभग 140 देशों ने वैट लागू किया है, जबकि सिर्फ सात देशों ने जीएसटी लागू किया है।”
उन्होंने कहा कि सात देशों में से सिर्फ दो देशों ने संघीय जीएसटी लागू किया है, जबकि कनाडा का जीएसटी भी सही नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा