नई दिल्ली:नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( NDMC ) 11 और 12 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में “टेस्ट द वर्ल्ड” और “इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स ” की थीम पर जी 20 फूड फेस्टिवल आयोजित करने जा रही है।
इस फूड फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य जनता के लिए जी- 20 सदस्य देशों और अतिथि देशों के भोजन के व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर पहुंचाना है। जी-20 के सभी सदस्य देशों और अतिथि देशों को इस जी-20 फूड फेस्टिवल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। एनडीएमसी ने जी-20 सदस्य देशों सहित 29 देशों को इस फूड फेस्टिवल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ।
एनडीएमसी सभी इच्छुक जी-20 सदस्य देशों और अन्य अतिथि देशों को यहां आवश्यक स्थान / स्टॉल और अन्य ऑन-साइट लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करेगी। एनडीएमसी आवश्यकता के अनुसार ऑनसाइट बिजली/पानी के कनेक्शन और डस्टबिन भी प्रदान करेगी ।
इच्छुक G-20 सदस्य देशों और अतिथि देशों को विभिन्न व्यंजनों की तैयारी के लिए अपने स्वयं के रसोइये / जनशक्ति और सामग्री लाने की आवश्यकता होती है , वे ला सकते है । आगंतुकों/ जनता को भुगतान के आधार पर भोजन तैयार करके परोसा जा सकता है।
यह फूड फेस्टिवल अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा और साथ ही पोषण स्वास्थ्य और भोजन की तैयारी पर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। भोजन तैयार करने की कार्यशालाएं या लाइव प्रदर्शन काउंटर भी इस भोजन उत्सव का हिस्सा होंगे, जिसमें व्यंजनों की तस्वीरों और व्यंजनों का प्रदर्शन भी शामिल है।
सभी G-20 देशों और अतिथि देशों के कलाकारों के लिए कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यहां एक समर्पित स्थान भी निर्धारित किया जाएगा।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!