मिलान: चार बार का चैम्पियन इटली 60 साल में पहली बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।
इटली को स्वीडन के हाथों प्लेऑफ में हार मिली। इस हार का मतलब यह है कि 1958 के बाद पहली बार विश्व कप में अजुरी नाम से मशहूर इटली की टीम को खेलते नहीं देखा जा सकेगा।
स्वीडन ने इटली को 0-0 से ड्रॉ पर रोका। अपने फुटबाल इतिहास में इटली की टीम दूसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।
प्लेऑफ के पहले चरण में मिडफील्डर जैकब जोहानसन के गोल ने स्वीडन को 1-0 से जीत दिलाई थी। विश्व कप में पहुंचने के लिए इटली को अपने घर में किसी भी हालत में स्वीडन को कम से कम 2-0 के अंतर से हराना था लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी।
इटली की नाकामयाबी का मतलब यह है कि स्वीडन की टीम 2006 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है।
विश्व कप का आयोजन 2018 में रूस में होना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया