लॉस एंजेलिस : 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स कार्यक्रम में अमेरिकी अभिनेता सैम रॉकवेल को फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। यह उनका पहला ऑस्कर है।
उन्होंने विलेम डाफो (द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट) वुडी हैरलसन (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी), रिचर्ड जेनकिंस (द शेप ऑफ वाटर’) और क्रिस्टोफर प्लमर (ऑल द मनी इन द वर्ल्ड) को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया।
सैम ने अभिनेत्री वियोला डेविस के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा, “मैं एकेडमी और नामांकित साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं..आप सबने मुझे प्रेरित किया। फिल्मों के प्रति मेरे माता-पिता का प्यार फिल्मों को लेकर मेरा प्यार बन गया।”
सैम ने अपने सह-कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का भी आभार जताया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।