गुवाहाटी| असम की वन और पर्यावरण मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने सोमवार को 2017-18 पर्यटन सत्र के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान खोल दिया।
इस मौके पर कृषि मंत्री अतुल बोरा, असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) के अध्यक्ष जयंता मल्ला बरुआ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रमिला ने औपचारिक रूप से रिबन काटकर पार्क खुलने की घोषणा की।
इससे पहले पर्यटकों के लिए पार्क को 1 नवंबर से 30 अप्रैल तक खोला जाता था। 2016 में सत्ता में आई भाजपा गठबंधन की नई सरकार ने पार्क को 1 अक्टूबर से 30 मई तक खोलने का आदेश दिया।
प्रमिला ने कहा, “स्कूलों में इस समय छुट्टियां चल रही हैं और ऐसे मौके पर माता-पिता अपने बच्चों को काजीरंगा पार्क की सैर करा सकते हैं। छुट्टी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हमने इस साल दो अक्टूबर को पार्क खोलने का फैसला किया है। हमने आज केवल दो रेंज बागोरी और कोहोरा को खोला है। अन्य को बाद के चरण में खोला जाएगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी