रांची: दिग्गज अभिनेता अनुपम खरे का कहना है कि क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा (2) बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है।
अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ के प्रचार के सिलसिले में फिलहाल रांची में हैं, जहां वह विकेटकीपर-बल्लेबाज (महेंद्र सिंह धोनी) के घर भी गए।
अनुपम ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था।
अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं।
अनुपम ने ट्वीट किया, “प्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद। आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है।”
उन्होंने कहा, “साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’