लंदन: गायक एड शीरन एक दुर्घटना में घायल हो गए थे जिससे जल्द उबरने के लिए उन्होंने शराब से किनारा कर लिया है। उन्हें अगले महीने भारत में एक शो करना है।
‘डेली स्टार डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, उन्हें दुर्घटना में कलाई और कोहनी में चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने एशिया में इस महीने होने वाले सभी शो को रद्ध कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें बीयर से दूर रहने को कहा है ताकि वह जल्दी ठीक हो पाए।
उन्होंने क्यू अवार्ड्स में कहा, “अगर मैं पीता हूं, तो मैं जल्दी ठीक नहीं हो पाउंगा। इसलिए मैं नहीं पी रहा। मैं एक या दो महीनों में वापसी करुं गा।”
उन्हें इस हफ्ते एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके कारण उन्हें यह चोट लगी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज