नई दिल्ली: तब्बू ने ‘गोलमाल अगेन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंचाइजी का तमगा देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि अब वह कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती हैं।
तब्बू ने अगली फिल्म के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस से कहा, “मैं अब ब्रेक लेने की कोशिश कर रही हूं।”
रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘गोलमाल अगेन’ इस फिल्म की फ्रेंचाइजी का चौथा सीक्वल है।
रोहितत शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म दुनियाभर में 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसने अब तक 179.70 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।
वैसलीन की ब्रांड एंबेसडर तब्बू ने फिल्म के बारे में कहा, “मैं अपने प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्हें ‘गोलमाल 4’ इस फ्रेंचाइजी की अब तक की बेहतरीन फिल्म लगी क्योंकि मैं इस फिल्म का हिस्सा रही।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।