मुंबई: ‘गोलमाल अगेन’ में तब्बू के साथ काम कर चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। तब्बू के 46वें जन्मदिन पर शनिवार को नील ने उनके साथ की एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ नील ने लिखा, “सबसे खूबसूरत तब्बू को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको सारी खुशियां दें। आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। सभी आपसे प्यार करने लगते हैं।”
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में परिणीति चोपड़ा, अजय देवगन, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का दूसरा सीक्वल है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।