एस.पी. चोपड़ा , नई दिल्ली: भारत के रियल एस्टेट नेटवर्क रीमैक्स ने अभिनेत्री लारा दत्ता और उनके पति भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।
रीमैक्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में यह जोड़ी भारत में पहली बार एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का समर्थन करेगी।
महेश और लारा ने संयुक्त रूप से कहा, ‘‘हम रीमैक्स इंडिया से जुड़े हैं जो ग्राहकों के लिए पसंदीदा रियल एस्टेट पार्टनर हैं। हम इस नई यात्र का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं, जिसमें रीमैक्स इंडिया आज व 2020 के बीच तेजी से विस्तार करने की योजना बना रहा है।
रीमैक्स इंडिया के सीईओ यतीन शर्मा ने कहा, ‘‘रीमैक्स परिवार के हिस्से के रूप में हम महेश भूपति और लारा दत्ता को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। रीमैक्स एक ब्रांड के रूप में लोगों, व्यक्तित्व, व्यावसायिकता और गर्व के साथ सार्वभौमिक जुड़ाव का प्रतीक है। लारा और महेश उन सभी गुणों, उपलब्धियों और उन पुरस्कारों के माध्यम से जुड़ते हैं जो उन्होंने देश में लाए हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।