नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि एक कलाकार के रूप में उन्हें किस तरह की फिल्में करनी है, उसे लेकर उन्होंने कोई प्राथमिकता तय नहीं की है।
अक्षय ने शोबिज की दुनिया से 2012 में विराम ले लिया और 2016 में फिल्म ‘ढिशूम’ से वापसी की। वह ‘मॉम’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
अक्षय ने आईएएनएस को बताया, “फिल्मों की विधा, किरदार..इन सब का मैंने आनंद लिया है। ऐसा नहीं है कि मैं कुछ निश्चित प्रकार की फिल्मों या किरदारों को करने में ज्यादा आनंद महसूस करता हूं। मैं सभी का समान रूप से लुत्फ लेता हूं। मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है।”
अक्षय ने कहा कि फिल्मों में वापसी करने पर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘इत्तेफाक’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं, जिससे उन्हें खुशी हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।