एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। राजधानी के कांसटीक्यूशन क्लब में 9वें आधी आबादी वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर फ्रीलांस जर्नलिस्ट स्वाति गौड़ को आधी आबादी वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड्स प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रशंसनीय और सराहनीय कार्य से अपनी एक अलग पहचान बना रहीं महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिसका आयोजन आधी आबादी फाउंडेशन, रियल फाउंडेशन और आस नामक एक एनजीओ द्वारा किया जाता है।
स्वाति गौड़ को यह अवार्ड हेल्थ, फैशन, लाइफस्टाइल और महिलायों से सम्बंधित विषयों पर अपने सराहनीय लेखन के लिए दिया गया है। बीते 18 वर्षों से वह पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
इस मौके पर प्रसिद्ध धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं, की नायिका, अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, इस शो की निर्माता बेनिफर कोहली, जी न्यूज़ एंकर मीमांसा मालिक और अंतर्राष्ट्रीय वोलीबाल प्लेयर प्रियंका अशोक खेडकर सहित ऐसी कई महिलाओं को अवार्ड दिया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपने काम के दम पर पहचान हासिल की है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।