जयपुर : राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।
मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
–आईएएनएस
और भी हैं
मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी : मोहन यादव
कोरोना गार्ड: भारत का पहला हल्का ऑक्सीजन कनस्तर दिल्ली में लॉन्च किया गया
जनजातीय वर्ग के बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार: सीएम मोहन यादव