हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में रेलवे लाइन पार करते समय छह युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
दिल्ली से चलकर फैजाबाद जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पिलखुवा में रात साढ़े नौ बजे के करीब कुछ देर के लिए रुकी। इस दौरान कुछ दैनिक यात्री ट्रेन से उतर कर पटरी पार करने लगे, तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक रेल इंजन की चपेट में आ गए।
मुरादाबाद जीआरपी के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि छह युवाओं का एक ग्रुप पटरियां पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी उनकी नजर सामने से आ रही ट्रेन पर पड़ी। यह देखकर लोग पीछे लौटने लगे। वे नहीं देख पाए कि उनके पीछे की पटरी पर रेलवे इंजन आ रहा है और वे इंजन के नीचे आ गए।
उन्होंने कहा कि पांच लोगों की तो पटरी पर ही कटकर मौत हो गई, जबकि एक घायल राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक और घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों की पहचान विजय (18), आकाश, आरिफ 18), सलीम (20), समीर (15) और राहुल के रूप में हुई है। राहुल पिलखुवा के सर्वोदय नगर का रहने वाला था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि