मुंबई: बीमार अभिनेता इरफान खान की पत्नी निर्माता सुतापा सिकंद का कहना है कि उनके पति अपनी स्वास्थ्य समस्या का सामना एक ‘योद्धा’ की तरह कर रहे हैं। इरफान द्वारा किसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा किए जाने के बाद निर्माता सुतापा सिकंदर ने फेसबुक पर अपनी भावनाएं साझा की और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इरफान की तरह उन्होंने भी लोगों से आग्रह किया कि वह उनकी स्थिति को लेकर अटकलें न लगाएं।
सुतापा ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे साथी एक ‘योद्धा’ हैं। वह हर बाधा से शानदार ढंग से लड़ रहे हैं। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी।”
उन्होंने कहा, “मुझे भी एक योद्धा बनाने के लिए मैं भगवान और अपने साथी की आभारी हूं। वर्तमान में मेरा ध्यान उस युद्ध की रणनीतियों पर केंद्रित है जिसमें मुझे जीतना है।”
इरफान की बीमारी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं सुतापा ने कहा, “मैं जानती हूं कि फिक्र से जिज्ञासा पैदा होती है, लेकिन हमें अपनी जिज्ञासा को जो है उसके स्थान पर जो होना चाहिए पर केंद्रित कर देना चाहिए। आईए हम पत्ते बदल दें। हम केवल यह जानने में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करें कि क्या हुआ है, बल्कि सब कुछ ठीक हो इसके लिए प्रार्थना करें।”
इससे पहले इरफान ने कहा था कि वह अपनी बीमारी के बारे में खुद बताएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।