मुंबई: वर्ष 1964 की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘वो कौन थी’ का रीमेक बनाने की तैयारी हो रही है। फिल्म के आधिकारिक रूप से निर्माण के लिए अधिकार क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं।
क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर इसका रीमेक बनाने जा रहे हैं, मनोज कुमार को समर्पित होगा।
मदन मोहन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीत- ‘नैना बरसे रिमझिम’ और ‘लग जा गले से’ लोकप्रिय हैं। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था।
प्रेरणा ने कहा, “हमने रीमेक के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं, हम गीत के बारे में सोच रहे हैं। ये दोनों गीत ‘वो कौन थी’ की रीढ़ है। फिल्म के इन दोनों गीतों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज