गाजा: फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री रामी हमदल्ला मंगलवार को गाजा पट्टी की यात्रा के दौरान उनके काफिले को निशाना बनाकर किए गए हमले में बाल-बाल बच गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हमदल्ला एक अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन करने और अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए गाजा आए थे।
फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा ने कहा कि हमदल्ला और फिलिस्तीनी खुफिया सेवा के प्रमुख मजीद फराज विस्फोट में बाल-बाल बच गए। विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं।
अभी तक किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, फिलिस्तीनी नेशनल ऑथोरिटी ने हमास को इस विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह