ढाका: नेपाल में हुए यूएस-बांग्ला एयरलाइन विमान दुघर्टना में मारे गए लोगों की याद में बांग्लादेश में गुरुवार को एक दिवसीय शोक रखा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीडीन्यूज24.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक आपात बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया। हसीना ने दुर्घटना की खबर के बाद अपने सिंगापुर दौरे की अवधि कम कर दी है। दुर्घटना में 51 लोग मारे गए हैं जिनमें से 28 बांग्लेदेशी हैं।
शोक दिवस के अंतर्गत मस्जिदों, मंदिरों, गिरजाघरों और पैगोडा में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।
यह विमान सोमवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 71 यात्री सवार थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह