इंडियन वेल्स (अमेरिका): जापान की नाओमी ओसाका और रूस की दारिया कासाटकिना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मे विश्व टेनिस की दो दिग्गजों को उलटफेर कर मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
ओसाका ने वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप को मात दी तो वहीं दारिया ने अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-8 वीनस विलियम्स को हराया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर-44 ओसाका ने हालेप को 64 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-0 से मात दी।
वहीं 20 साल की दारिया ने सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वीनस को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 4-6 6-4 7-5 से मात दी। यह दारिया की शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों पर लगातार तीसरी जीत है।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले