चेन्नई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली कराची में होने वाले पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीआईएफएफ) में अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित हैं।
राजामौली ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “बाहुबली ने मुझे कई देशों की यात्रा करने के अवसर दिए हैं..उन सभी में सबसे रोमांचक यात्रा अब पाकिस्तान की है। इस निमंत्रण के लिए पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, कराची का धन्यवाद।”
चार दिवसीय फिल्म महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है और यह एक अप्रैल को खत्म होगा।
इसके अलावा पीआईएफएफ में ‘डियर जिंदगी’, ‘आंखों देखी’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘कड़वी हवा’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स’ और मराठी फिल्म ‘सैराट’ भी प्रदर्शित की जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।