नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने यदि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) से गठबंधन किया होता तो पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी।
ममता ने विजेताओं को बधाई दी, हालांकि उन्होंने भाजपा का उल्लेख नहीं किया।
ममता ने ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक चुनाव के विजेताओं को बधाई। जो हार गए हैं, वो धुंआधार वापसी करें। यदि कांग्रेस ने जेडीएस से गठबंधन किया होता तो नतीजे अलग होते।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा
भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी
भाजपा का घोषणापत्र सिर्फ दिखावा: कांग्रेस नेता बोरठाकुर