लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को बुंदेलखंड के बांदा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि लखनऊ व पूर्वांचल के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। अभी इस सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है इसीलिए गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 25.4 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री और झांसी का 27.3 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि