मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आगामी फिल्म ‘ब्रह्रास्त्र’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।
अमिताभ ने शुक्रवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रणबीर, आलिया और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीरें साझा की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “हमने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू कर दी है। अयान, रणबीर, आलिया सभी मुझे छोड़कर। मैं दांत साफ करने का प्रचार कर रहा हूं।”
आलिया ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें तीनों अयान के साथ बैठे हैं।

उन्होंने लिखा, “जब अमिताभ बच्चन के साथ तैयारी शुरू करने के साथ आपका दिन शुरू होता है।”
यह पहली बार है जब अमिताभ, रणबीर और आलिया एक साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।