नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को चिकित्सकों की सलाह पर नियमित जांच के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
एम्स के प्रवक्ता बी.एन.आचार्य ने कहा कि वाजपेयी (93) एम्स के निदेशक व पलमोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया के देखरेख में रहेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वाजपेयी 1996 में कुछ दिनों के लिए और 1998 से 2004 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी