नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सामान्य बारिश के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज हुआ।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शनिवार को एनसीआर में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान
होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकियों के बाद कुवैती तेल से लदे टैंकर पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला