बीजिंग : चीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन के हवाले से बताया कि बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है जबकि 30,000 घर नष्ट हो गए हैं।
कम से कम 13 लोग गायब हैं। जल संसाधन और वित्त मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 25 करोड़ की धनराशि निश्चित की है।
चीन के बड़े हिस्से, विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्र हर वर्ष गर्मी में भारी बारिश और तूफान से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण कई जान-माल का भारी नुकसान होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया