वाशिंगटन: अमेरिका में अगर चुनिंदा हवाईअड्डों पर चल रहा परीक्षण पूरी होने पर जांच तकनीक को व्यापक रूप से अपना लिया जाता है तो यात्री हवाईअड्डों के सुरक्षा जांच केंद्रों पर अपने कैरी बैग में तरल पदार्थ व लैपटॉप ले जा सकेंगे।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने सोमवार को कैरी बैग के लिए कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) स्कैनर की परीक्षण योजना की घोषणा की। इन स्कैनरों को इस साल के अंत तक अमेरिकी हवाईअड्डों के 40 जगहों पर लगाया जाएगा।
एक्स-रे स्कैनिंग उपकरण 3 डी छवियां बनाते हैं, जिनका विस्फोटक और अन्य खतरनाक वस्तुओं के लिए तीन अक्षों पर विश्लेषण किया जा सकता है। सीटी तकनीक चिकित्सा में प्रयोग होने वाली इमेजिंग के लिए उपयोग होने वाली तकनीक की तरह ही है।
कैरी बैग के लिए वर्तमान में प्रयोग होने वाली स्क्रीनिंग मशीन 2 डी छवियां दर्शाती हैं।
टीएसए प्रशासनिक डेविड पेकोस्के ने एक बयान में कहा, “सीटी तकनीक का प्रयाग जांच केंद्रों पर घातक वस्तुओं का पता लगाने की क्षमता में काफी सुधार करता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि