मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने उस घटना का जिक्र किया, जब उन्होंने बेटे सनी देओल को पीटा था।
धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों बॉबी और सनी के साथ ‘इंडियन आइडल 10’ के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान यह बात कही।
शो में जब होस्ट मनीष पॉल ने धर्मेद्र से पूछा कि वह अपने बेटों में से किसी ज्यादा प्यार करते हैं। इस पर धर्मेद्र ने कहा कि एक उनकी दाईं आंख है तो एक बाईं आंख है।
बयान के मुताबिक, धर्मेद्र ने शो पर उस घटना को याद किया, जब उन्होंने अपने बेटे सनी की पिटाई की थी।
धर्मेद्र ने कहा, “दोनों बच्चे मेरी दोनों आंखें हैं और मैं दोनों से बहुत प्यार करता हूं। एक बार मैं सनी के लिए एक टॉय गन लेकर आया था और उसने उस गन से घर की सारी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। उस वक्ता मैंने अपना आपा खो दिया था और उसकी पिटाई की थी लेकिन मुझे बाद में अहसास हुआ कि मैंने गलत किया।”
बाप-बेटों की यह तिकड़ी फिल्म ‘यमला पगला दिवाना फिर से’ में दिखाई देगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा