नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा। वहीं रजत जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य जीतने वाले को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, “दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर। कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी। वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।”
उन्होंने कहा, “इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का ईनाम देगी। रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपये तो वहीं कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा।”
इसके लिए खिलाड़ी का आखिरी तीन साल दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि