नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग भारत के संविधान का अस्तित्व मिटाने की साजिश रच रहे हैं, उनको वह और उनकी पार्टी कामयाब नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर ट्वीट के जरिए कहा, “भारत का संविधान हमारे संघर्ष और अस्तित्व, दोनों की पहचान है। यह हमारा दर्शन और गौरव है। इसके रंग हमारे रंग हैं।”
उन्होंने कहा, “जो इसका अस्तित्व मिटाने की साजिश रच रहे हैं, उनको मालूम हो कि न तो उनमें क्षमता है और न ही मैं और कांग्रेस पार्टी उनको वैसा करने की अनुमति देंगे।”
राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और आरएसएस पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते रहे हैं।
देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया था, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। हालांकि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें