लॉस एंजेलिस : पॉप स्टार रीटा ओरा जिनकी अभिनेता एंड्रय गारफील्ड के साथ रोमांस की खबरे जोरों पर हैं, उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किस चीज की तलाश है।
रीटा ने ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे नहीं पता कि मुझे क्या चाहिए। वास्तव में मेरी कोई टाइप नहीं है।”
गायिका जो पहले कैल्विन हैरिस और रॉब कार्दशियां जैसी शख्सियतों को डेट कर चुकी हैं, ने हाल ही में एक एकल गीत ‘लेट यू लव मी’ रिलीज किया है जो संबंधों की प्रतिबद्धताओंको पूरा करने के संघर्षों पर आधारित है।
रीटा ने कहा कि अब उन्हें अपने जीवन में रोमांटिक संबंध को लाने में कोई परेशानी नहीं है।
उन्होंने कहा, “मुझे अब कोई परेशानी नहीं है। मेरे आसपास बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमने अपने संबंधों को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में उनके संबंध बाकी लोगों की तरह ही थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।