ल्हासा : तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे शहर में सोमवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीईएनसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र शैतोंगमोइन काउंटी था। भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
कुछ कच्चे घरों में दरारें आईं हैं और काउंटी में जानवरों के आश्रय भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सुदूर गांवों की स्थिति की फिलहाल जानकारी नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर