मुंबई : अभिनेत्री सोनम अरोड़ा वेब सीरीज ‘गंदी बात 2’ के एक एपिसोड में टॉमबॉय का किरदार निभाती दिखाई देंगी। उनका कहना है कि किरदार तो चुनौतीपूर्ण था ही लेकिन शो के बोल्ड कंटेंट ने उन्हें आकर्षित किया। आल्ट बालाजी की ‘गंदी बात 2’ सात जनवरी से स्ट्रीमिंग होना शुरू होगा।
उन्होंने एक बयान में कहा, “मैंने रूप का किरदार निभाया, जो पूर्ण रूप से टॉमबॉय है। चाहे वह मेरी ड्रेस हो या मेरी बातें या फिर मेरी बॉडी लैंग्वेज। यह किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मुझे एक ऐसा किरदार निभाना था, जो मेरे व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था।”
उन्होंने कहा, “रूप के लिए मेरे लुक तक मैं अपने किरदार के हिस्से की जटिलताओं के बारे में जानती तक नहीं थी। ‘गंदी बात’ जैसा शो, जो कि बोल्ड और इरोटिक कंटेंट के लिए मशहूर है, इसी पहलू ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया।”
सोनम ने कहा, “मैं सिर्फ यह कह सकती हूं कि रूप केवल उनके नाम जैसा है, जो कि उनके कई पहलुओं में से एक है। सीजन 1 बहुत बड़ा हिट हुआ था और मुझे आशा है कि सीजन 2 भी नई ऊंचाईयां छुएगा।”
इससे पहले सोनम ‘सत्यमेव जयते’ में भी दिखाई दे चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।