मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नाडीज की आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ इस साल 28 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को पिछले साल रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह इस साल जून में रिलीज होगी।
धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म पिछले साल दो मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके बाद एक घोषणा में इसकी रिलीज को सात सितम्बर, 2018 के लिए टाल दिया गया।
फिल्मकार करन जौहर ने ट्विटर के जरिए गुरुवार को एक घोषणा में फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ इसका टीजर भी जारी किया है। यह 20 सेकेंड का टीजर है, जिसमें कारों को रेस के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है।
करन ने ट्वीट किया, “रेस के लिए तैयार। आपसे 28 जून, 2019 को सिनेमा में मुलाकात होगी।”
सुशांत ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “जब आप इस फिल्म को देखने जाओगे, तो आपको समझ आएगा कि आगे क्या होने वाला है?”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।