नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ख़ान को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए NDMC के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार ने कहा कि इम्तियाज़ अहमद ख़ान एक कुशल प्रशासक, मेहनती तथा मृदुभाषी व्यक्ति थें।
उन्होंने कहा कि उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि पालिका परिषद् के कर्मचारियों को मेहनत, लगन तथा ईमानदारी से उनकी कार्यशैली का अनुसरण करना चाहिए।

इम्तियाज़ अहमद ख़ान का देहांत पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद पर रहते हुए 23 अप्रैल, 1998 को हुआ था।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कुमार ने निजामुद्दीन के पंचपीरान, कब्रिस्तान मे स्थित उनके मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई तथा कुरान खवानी का पाठ किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कुमार, सदस्य ए. आर. अंसारी और सचिव रश्मि सिंह ने मदरसे के विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी