चेन्नई | तमिलनाडु के 16 जिलों के 182,815 घरों में रहने वाले लगभग 6.88 लाख लोगों का कोरोनावायरस कन्टेनमेंट प्लान के तहत सर्वेक्षण किया गया है।
बुधवार को यहां जारी एक बयान में, राज्य सरकार ने कहा कि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए इस योजना के तहत 31 मार्च तक 688,473 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया।
इस योजना के तहत, कोरोनावायरस पॉजिटिव व्यक्ति के निवास से सात किमी के दायरे को चिह्न्ति किया गया और अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए क्षेत्र के भीतर प्रत्येक घर की जांच की कि क्या किसी और में कोरोनोवायरस संक्रमण के लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि